मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल स्थित माता मंदिर चौक पर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका थीं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन त्याग, पराक्रम और बलिदान की अद्वितीय मिसाल है।

उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में रानी अवंतीबाई ने अपने शौर्य और रणकौशल से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनके योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। वे सदैव समाज को साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेंगी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, समाजसेवी हितानंद शर्मा, रवीन्द्र यति सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की