छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh gets its first national highway tunnel

BY- ISA AHMAD

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गडकरी को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य को उसकी पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) मिल गई है। इस ऐतिहासिक निर्माण कार्य की जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

मुख्यमंत्री साय ने लिखा – “पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी! सिर्फ 12 महीनों में NHAI ने छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर विकास की नई मिसाल पेश की है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना “समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़” के विज़न की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और NHAI टीम को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

यह सुरंग न केवल भौगोलिक दृष्टि से राज्य के संपर्क मार्गों को आसान बनाएगी बल्कि पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी गति देगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा