Chhattisgarh Bandh: राजधानी रायपुर, कांकेर समेत कई जिलों में बाजार रहे बंद, धर्मांतरण के विरोध में दिखा सर्व समाज का आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh Bandh

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Chhattisgarh Bandh: कांकेर जिले में सामने आई कथित धर्मांतरण की घटना को लेकर आज पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध का माहौल देखने को मिला। इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज द्वारा प्रदेश बंद का आह्वान किया गया, जिसे व्यापारिक संगठनों और हिंदू संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।

राजधानी रायपुर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों जयस्तम्भ चौक, शास्त्री बाजार, एमजी रोड, कटोरा तालाब सहित लगभग सभी मुख्य बाजार पूरी तरह बंद नजर आए। सुबह से ही अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले, जिससे शहर की रफ्तार थमी हुई दिखाई दी। बंद का असर आम जनजीवन पर भी साफ तौर पर नजर आया।

Chhattisgarh Bandh: हिंदू संगठनों को व्यापक समर्थन

Chhattisgarh Bandh: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील की। संगठन के पदाधिकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर बाजार बंद कराने में जुटे रहे। वहीं, हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर व्यापारियों और आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया। बंद के दौरान कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Chhattisgarh Bandh: धर्मांतरण पर प्रशासन को सख्त चेतावनी

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कथित धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रशासन द्वारा सख्त और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदेश बंद के जरिए सरकार और प्रशासन को कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़िए: Chhattisgarh Police: खाकी वर्दी का संवेदनशील चेहरा, थाने में बना मंडप, पुलिस की पहल से प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के प्रति अपनी

Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के प्रति अपनी

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।