,

Chhatarpur news: खाद की कमी से नाराज़ किसानों का चक्का जाम, प्रशासन के आश्वासन पर खुला मार्ग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Imran Khan

Chhatarpur news: जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में खाद की लगातार कमी से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान नगर के चंदला रोड स्थित मंडी मार्ग पर एकत्र हुए और खाद उपलब्ध न होने से नाराज़ होकर चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। समय पर खाद न मिलने के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी चिंता और नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी परेशानी के चलते सैकड़ों किसान मंडी रोड पर बैठ गए और आवागमन पूरी तरह रोक दिया।

कालाबाजारी के गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने खाद की कालाबाजारी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जिस खाद की सरकारी दर लगभग 275 रुपये निर्धारित है, वही बाजार में 600 रुपये तक बेची जा रही है। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण कालाबाजारी करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं। किसानों ने मांग की कि सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

प्रशासन ने संभाली स्थिति

चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार कपिल शर्मा, नायब तहसीलदार रामकुमार यादव और लवकुशनगर थाना प्रभारी अजय अंबे ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और कालाबाजारी की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और चक्का जाम खोल दिया।

हालात हुए सामान्य

करीब कुछ समय तक चले चक्का जाम के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी हुई। हालांकि जाम खुलने के बाद हालात सामान्य हो गए और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। किसानों का कहना है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार