,

Chhatarpur: कुएं में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Chhatarpur

Report by: Imran Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Chhatarpur: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजरिया मार्ग पर एक युवक की कुएं में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय धीरज यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था और दो दिन से घर से लापता था।

Chhatarpur: घर पहुंचने से पहले हुआ रहस्यमय गायब

परिजनों के अनुसार धीरज ट्रैक्टर चलाकर लौटा था और ट्रैक्टर मालिक के घर ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद वहां से निकल गया, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

अरजरिया मार्ग पर कुएं में मिली लाश

पुलिस जांच के दौरान अरजरिया मार्ग स्थित बिहार के पास एक कुएं में धीरज यादव की लाश बरामद हुई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…