,

Chhatarpur: पिल्लों के जन्म पर बस्ती में धूम, रातभर डांस और आतिशबाजी

Chhatarpur

Reporter: Boby Ali, Edit By: Mohit Jain

Chhatarpur: जिले के सरबई के बालाजी मंदिर नरहिया के पास वाली बस्ती में एक कुतिया ने करीब आधा दर्जन पिल्लों को जन्म दिया। इस खुशखबरी पर बस्ती के लोगों ने कल रात भर उत्सव मनाया।

बरहौं संस्कार और कुआं पूजन
नवजात पिल्लों के स्वागत में बस्ती वालों ने उनका बरहौं संस्कार कार्यक्रम किया और कुएँ की पूजा भी की।

मोहल्ले में मची खुशी की लहर
डीजे पर भोजपुरी गानों की धुन पर मोहल्ले की महिलाएं और बच्चे आधी रात तक नाचते रहे। इसके अलावा आतिशबाजी भी की गई और पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना रहा।

सरबई की अलग पहचान
बस्ती के लोगों ने दिखाया कि वे छोटी-छोटी खुशियों में भी उत्सव मनाना जानते हैं। जीवन की भागदौड़ में कहीं खो गई खुशियों को सरबई के लोग हर मौके पर जी भर के जश्न में बदल देते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: MP सरकार ने 2026 का अवकाश कैलेंडर फाइनल किया: 127 दिन छुट्टी, जानें नए नियम और बदलाव

हर छोटी खुशी भी बड़ा उत्सव
सरबई के इस बस्ती ने यह संदेश दिया कि खुश रहने के लिए बड़े मौके की जरूरत नहीं होती, बल्कि हर छोटा अवसर भी उत्सव का कारण बन सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…