भितरवार में सड़क हादसे के बाद बवाल: पुलिसकर्मियों से मारपीट, 24 लोगों पर केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

डबरा के भितरवार क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 14 नामजद और 10 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

यह घटना गुरुवार रात वार्ड नंबर 4 के मंडी गेट के पास हुई, जहां नंदकिशोर रावत नामक बुजुर्ग को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक घायल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों से मारपीट और थानेदार से धक्का-मुक्की

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन भड़क गए। उन्होंने प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल और आरक्षक अनूप शर्मा के साथ मारपीट की, साथ ही थाना प्रभारी हितेंद्र राठौर से भी धक्का-मुक्की की।

शव लेकर गए परिजन, पुलिसकर्मियों का मोबाइल भी छीना

एसडीओपी जितेंद्र नागाइच ने बताया कि परिजन ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीना गया और पोस्टमॉर्टम हाउस का ताला तोड़कर शव ले जाया गया।

दर्ज हुए मामले

प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने लूट, डकैती, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

नामजद आरोपी

रविन्द्र रावत, जीतू, भगवत, गिर्राज, पुष्पेंद्र, संदीप, चंद्रवान, पुष्कर, मनोज, सुनील, खेरू, सोनू, विनोद, शैलेंद्र रावत और अन्य 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'