CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-23/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. सिंहदेव और बैज के बयान से सियासत गरम

छत्तीसगढ़ की राजनीति में टीएस सिंहदेव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बैज ने सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह दी, जिस पर सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले वे अपना क्षेत्र मजबूत करें। सिंहदेव ने यह भी कहा कि वे अभी युवा हैं और छत्तीसगढ़ में रहकर ही काम करेंगे।

2. मां ने बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की, पति ने भी लगाई फांसी

दुर्ग-भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अफेयर विवाद के चलते एक महिला ने पहले अपने बच्चों को शराब पिलाई और नींद का इंजेक्शन देकर उनका गला घोंट दिया। इसके बाद महिला ने खुद फांसी लगा ली। घटना से सदमे में आए पति ने भी आत्महत्या कर ली। पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

3. क्रांति सेना कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

भिलाई में डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे क्रांति सेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर घुसकर नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों से बहस की। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

4. रायपुर में राजस्थान के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बस स्टैंड पर ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और उनके कब्जे से गांजा बरामद किया।

5. राहुल-बैज के बयान पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। बिलासपुर के शहर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेताओं में हताशा बढ़ गई है।

6. एयरगन और चाकू लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास एयरगन और धारदार चाकू मिला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

7. भीषण गर्मी से लोगों की तबीयत बिगड़ रही

बिलासपुर में लू और तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। भीषण गर्मी के कारण एक भिखारी की मौत हो गई। वहीं सिम्स अस्पताल में आंखों से जुड़ी बीमारी वर्नल केराटो-कंजंक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

8. रायपुर का कचना रेलवे ओवरब्रिज शुरू

रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ हो गया है। इससे करीब तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी। अब लोगों को रेलवे फाटक पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस मार्ग से रोजाना लगभग 120 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती थी।

9. 526 प्रशिक्षु SI की पोस्टिंग आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 526 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार करने और पुलिस कार्यसंस्कृति को समझने की नसीहत दी है। सभी प्रशिक्षुओं की अलग-अलग जिलों में तैनाती की जाएगी।

10. रेलवे ट्रैक पर मिले शव की गुत्थी सुलझी

रायपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश और विवाद के चलते युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नौतपा से पहले ही तपने लगा Madhya Pradesh, 42 जिलों में लू का अलर्ट; कई शहरों में पारा 46 डिग्री पार

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio, कोलकाता से शुरू हुई अहम यात्रा

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पहले भारत दौरे

Sagar: दैनिक जीवन में छोटे बदलाव से बनेगा बड़ा जन आंदोलन: गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP के 42 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Encroachment Drive : अतिक्रमण कार्रवाई के बीच JCB लेकर नगर निगम पहुंचा युवक

Encroachment Drive : नगर निगम कार्यालय पहुंचकर युवक ने उठाए सवाल, कहा–

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास

Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

Deoria  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों