,

CG: खैरबाना स्कूल का रहस्य: कदम रखते ही छात्राएं बेहोश, मेडिकल रिपोर्ट भी दे गई हैरानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
CG

CG: खैरागढ़ जिले के छुईखदान ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खैरबाना इन दिनों रहस्य और दहशत का केंद्र बनी हुई है। यहां पढ़ने वाली छात्राएं घर से पूरी तरह स्वस्थ निकलती हैं, लेकिन जैसे ही स्कूल परिसर में कदम रखती हैं, अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो जाती हैं। यह सिलसिला बीते पंद्रह दिनों से लगातार जारी है।

एक-दो नहीं, दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं बेहोश
स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब तक करीब बीस से पच्चीस छात्राएं इस अजीब स्थिति का शिकार हो चुकी हैं। कई बार बच्चियां आधे घंटे तक अचेत अवस्था में पड़ी रहती हैं। रोज किसी न किसी छात्रा के बेहोश होने की घटना से पूरे स्कूल में डर का माहौल बन गया है।

घर पर ठीक पर स्कूल में बेहोश हो रहीं छात्राएं, खैरागढ़ में रहस्यमयी घटना!  कलेक्टर, डॉक्टर, पैरेंट्स हैरान - Chhattisgarh News

परिजन भी हैरान, स्वस्थ बच्चियां कैसे गिर रहीं बेहोश
छात्राओं के परिजन भी इस घटना को लेकर बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि बच्चियां घर से बिल्कुल ठीक निकलती हैं, न कोई बीमारी, न कमजोरी, फिर स्कूल पहुंचते ही अचानक तबीयत बिगड़ जाना समझ से परे है। परिजनों के बीच चिंता और आशंका लगातार बढ़ रही है।

मेडिकल कैंप में भी नहीं मिला कोई कारण
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल में मेडिकल कैंप लगवाया। डॉक्टरों ने ब्लड टेस्ट समेत सभी जरूरी जांचें कीं, लेकिन किसी तरह की बीमारी, संक्रमण या जहरीले तत्व का कोई प्रमाण नहीं मिला। सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद यह मामला और ज्यादा रहस्यमय हो गया है।

प्रशासन ने जताया ‘मास हिस्टीरिया’ का अंदेशा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि यह मामला मास हिस्टीरिया से जुड़ा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कभी-कभी डर, तनाव या किसी एक घटना की चर्चा पूरे समूह के बच्चों पर मानसिक असर डाल देती है। एक बच्ची को देखकर दूसरी बच्चियों में भी वही लक्षण उभर आते हैं, जबकि शारीरिक रूप से वे पूरी तरह स्वस्थ होती हैं।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में रहस्यमयी घटना... स्कूल पहुंचते ही बेहोश हो रहीं  छात्राएं, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य - Khabarchalisa News

अंधविश्वास की चर्चाएं तेज, प्रशासन ने किया खारिज
छात्राओं के बेहोश होने की घटनाओं को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जादू-टोना और अंधविश्वास की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है।

यह खबर भी पढ़ें: Raipur Breaking News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन, 29 से 31 दिसंबर तक काम बंद-कलम बंद हड़ताल का ऐलान

मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष नजर, जांच जारी
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। स्कूल प्रबंधन को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल खैरबाना स्कूल का यह मामला एक रहस्य बना हुआ है, जिसका जवाब सभी को अब भी तलाश है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की