,

Raipur Breaking News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन, 29 से 31 दिसंबर तक काम बंद-कलम बंद हड़ताल का ऐलान

chhattisgarh-employee-officer-federation-work-ban-pen-down-strike-raipur

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Raipur Breaking News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को लेकर नवा रायपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई।

Raipur Breaking News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति

Raipur Breaking News: फेडरेशन की यह बैठक नवा रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Raipur Breaking News: प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कर्मचारी-अधिकारियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

फेडरेशन ने घोषणा की है कि आंदोलन के दौरान नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में पूर्ण हड़ताल रहेगी। इससे प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, सहभागिता और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी जिलों में कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…