नई दिल्ली: दिल्ली में सत्ता बदलने के तुरंत बाद ही सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप थे। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार जैसी शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर यह कार्रवाई की है।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद इन छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव 2025: मतदान, प्रत्याशी, और महत्वपूर्ण जानकारी….यह भी पढ़े





