,

खजुराहो: मोहन कैबिनेट ने अहम फैसलों को दी मंजूरी, बुंदेलखंड के विकास का नया अध्याय शुरू

bundelkhand-vikas-mohan-cabinet-khajuraho-decisions

मोहन सरकार का लक्ष्य, आत्मनिर्भर बुंदेलखंड, समृद्ध मध्य प्रदेश

by: vijay nandan

खजुराहो: आज खजुराहो में आयोजित मोहन कैबिनेट की बैठक ने बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रोजगार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से बुंदेलखंड आने वाले वर्षों में विकास का नया केंद्र बनने जा रहा है।

सागर के पास नया औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) विकसित होगा

कैबिनेट ने बुंदेलखंड में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सागर जिले के समीप एक नए इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में बुंदेलखंड एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में उभरे।

पन्ना टाइगर रिजर्व में यात्रियों के लिए आधुनिक बस सेवा

पर्यटन को गति देने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व में आधुनिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। पन्ना को इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खजुराहो में 5-स्टार होटल का निर्माण

खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर के पास एक शानदार 5-स्टार होटल बनाया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और खजुराहो में उच्चस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। यह निर्णय क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को तेज करेगा।

दमोह, पन्ना, छतरपुर और कटनी मेडिकल कॉलेज में नए पदों की मंजूरी

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट ने दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, 4 मेडिकल कॉलेजों में पदों के सृजन को मंजूरी दी। अगले छह महीनों में यह कॉलेज अगले सत्र के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ शुरू करेंगे। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी

बुंदेलखंड की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने वाली बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। इससे लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और किसानों को सीधा लाभ होगा।

दो नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला 4-लेन प्रोजेक्ट

क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले 4-लेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इससे आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा बुंदेलखंड में रोजगार और विकास की नई तस्वीर

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह फैसले बुंदेलखंड के लिए “नया माइल स्टोन” साबित होंगे। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों के लिए बड़ी सौगातें दी जा रही हैं, नक्सलवाद मध्य प्रदेश में अंतिम साँसें ले चुका है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश नक्सल मुक्त होने की ओर है। कांग्रेस सरकार के समय रोजगार की तलाश में लोगों को पलायन करना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड में ही रोजगार के अवसर पैदा किए हैं जिससे पलायन बंद हुआ है और लोग अब अपने ही क्षेत्र में कमाई कर पा रहे हैं

खजुराहो कैबिनेट के निर्णय बुंदेलखंड की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देते दिख रहे हैं। औद्योगिक निवेश, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी आधारभूत जरूरतों को संबोधित करते हुए यह बैठक आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य, आत्मनिर्भर बुंदेलखंड, समृद्ध बुंदेलखंड।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…