,

Bulandshehar: हाजी सुफ़ियान हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bulandshehar: Haji Sufiyan murder case solved, three accused arrested

Report- Suresh Bhati

Bulandshehar: जनपद बुलंदशहर में पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे हाजी सुफ़ियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली देहात पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतेंद्र उर्फ पिंटू, रविन्द्र उर्फ भूरा और विजय के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक के बड़े भाई से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। यह पिस्टल घटना के दौरान छीनी गई थी, जिसे आरोपियों ने अपने पास छिपा रखा था।

घटना 4 जनवरी की है, जब गांव नीमखेड़ा के पास हाजी सुफ़ियान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में हाजी सुफ़ियान के बड़े भाई अकरम और उनके दोस्त क़ादिर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक नामजद आरोपी समेत पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…