Bulandshehar: ज़हरीली शराब का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulandshehar: Big revelation of poisonous liquor, three accused arrested

Report- Suresh Bhati

Bulandshehar: जनपद बुलंदशहर में देसी शराब की दुकानों पर ज़हरीली शराब बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरनिया थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब के इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने दो सेल्समैन समेत उनके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नकली मिस इंडिया ब्रांड के रैपर में अपमिश्रित और ज़हरीली शराब पैक कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी फ्रूटी जैसे दिखने वाले मिस इंडिया के पैकेटों से सिरिंज के ज़रिये शराब निकालते थे और उसमें केमिकल मिलाकर दोबारा पैकिंग करते थे। इसके बाद इस ज़हरीली शराब को न केवल अपने ठेके पर, बल्कि क्षेत्र के अन्य शराब ठेकों पर भी सप्लाई किया जाता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सेल्समैन श्रीकांत शर्मा, धर्मेंद्र और उनके साथी कोशिन्द्र राघव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 पेटी अपमिश्रित शराब, 48 नकली रैपर और एक डिब्बा केमिकल बरामद किया है। इसके अलावा सिरिंज, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ज़हरीली शराब तैयार करने में किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस गिरोह का खुलासा न होता, तो ज़हरीली शराब के सेवन से बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और किन-किन ठेकों पर ज़हरीली शराब की सप्लाई की जा रही थी। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय