Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायलों का ईलाज किया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा सलेमपुर-बदायूं मार्ग पर हुआ। जहां एक बस और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप में गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करने वाले 35 से अधिक मजदूर सवार थे। सभी मजदूर गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।
#WATCH बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: सलेमपुर-बदायूं मार्ग पर एक बस और पिकअप में टक्कर हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा, "आज एक पिकअप गाड़ी गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी और एक बस बुलंदशहर की तरफ आ रही थी और सलेमपुर थाने के पास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है, जिसमें 10… pic.twitter.com/yN4pgjmz5d
जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी
जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा, “आज एक पिकअप गाड़ी गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी और एक बस बुलंदशहर की तरफ आ रही थी और सलेमपुर थाने के पास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है, जिसमें 10 लोगों की मृत्यु हो गई है और 27 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।”