Breking news: मंदसौर में मासूम की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोडिंग टेंपो की चपेट में आई बच्ची, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी

Breking news: मंदसौर जिले के दलौदा नगर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची को लोडिंग टेंपो ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के सामने सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान वहां खड़ा एक लोडिंग वाहन अचानक आगे बढ़ा और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची को गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद पास में मौजूद एक व्यक्ति ने बच्ची को उठाकर बचाने की कोशिश की और उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक हुए हादसे ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोडिंग टेंपो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आवासीय क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और