,

BombThreat : एकतरफा प्यार का पागलपन, DLF होराइजन सेंटर को बम से उड़ाने की दे डाली धमकी, अब जेल

- Advertisement -
Ad imageAd image
BombThreat

रिपोर्ट- अनुज पंचाल

BombThreat : गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित DLF Horizon Center में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कंपनी को ईमेल के जरिए बिल्डिंग में बम होने की धमकी मिली। घटना 24 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब ‘द कॉर्पोरेट एज’ कंपनी को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और HDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की तलाशी ली। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

BombThreat : 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और पुलिस ने जांच तेज की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी अनिकेत पॉल (29) को सेक्टर-31, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम में किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। वह लंदन की एक यूनिवर्सिटी से एलएलएम (LLM) की पढ़ाई भी कर चुका है।

BombThreat : इंटरव्यू रुकवाने के लिए रची साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद चल रहा था। उसे जानकारी मिली कि युवती 24 फरवरी को DLF होराइजन सेंटर स्थित कंपनी में इंटरव्यू देने आने वाली है।

युवती को इंटरव्यू देने से रोकने और अफरा-तफरी फैलाने के उद्देश्य से आरोपी ने बिल्डिंग की ईमेल आईडी ढूंढकर बम होने की झूठी सूचना भेज दी, ताकि इंटरव्यू रद्द हो जाए और युवती उससे मदद मांगे।

BombThreat : पुलिस की चेतावनी

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की झूठी धमकी देना गंभीर अपराध है। इससे जनता में भय फैलता है और सुरक्षा एजेंसियों के संसाधनों का दुरुपयोग होता है।

Read More : विधानसभा में गरमाया नशे का मुद्दा, आंकड़ों बनाम जमीनी असर पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति