BY: Yoganand Shrivastva
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में संगीत हमेशा से फिल्मों की जान रहा है। लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो अपने समय से बहुत आगे निकल जाते हैं और इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह न केवल अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और सेट डिज़ाइन के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे तैयार करने में जितनी मेहनत और खर्च हुआ, वह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
जिसने रचा इतिहास
यह गीत है 1970 में आई फिल्म मुगल-ए-आजम का – “जब प्यार किया तो डरना क्या”। इस गीत में अनारकली (मधुबाला) बादशाह अकबर (पृथ्वीराज कपूर) के सामने सलीम से अपने प्यार का ऐलान करती है। इस दृश्य को पर्दे पर उतारना जितना खूबसूरत था, उतना ही जटिल भी।
1 करोड़ का बजट – 65 साल पहले!
इस गाने के लिए उस दौर में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जब उस रकम में पूरी फिल्म बनाई जा सकती थी। आज के हिसाब से देखें तो यह रकम 55 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है। यह बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना माना जाता है।
कांच के महल में फिल्माया गया था गाना
गाने की शूटिंग के लिए मुंबई के मोहन स्टूडियो में एक भव्य कांच का महल तैयार किया गया था। इस सेट को बनाने में लगभग दो साल का समय लगा। पूरे सभागार को शीशों से सजाया गया था ताकि रोशनी और प्रतिबिंब के जरिए भव्यता दिखाई जा सके।
105 बार किया गया एडिट
इस गाने को फाइनल रूप देने से पहले इसे 105 बार एडिट किया गया। यह दर्शाता है कि निर्देशक के. आसिफ ने इस गाने को कितना परफेक्ट बनाना चाहा। गीत के बोल शकील बदायूंनी ने लिखे थे और संगीत नौशाद अली ने तैयार किया था।
जब लता मंगेशकर ने बाथरूम में गाया गाना
इस ऐतिहासिक गीत को स्वर दिया था स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने। उस दौर में जब रिकॉर्डिंग तकनीक इतनी उन्नत नहीं थी, तो इको इफेक्ट लाने के लिए लता जी ने स्टूडियो के बाथरूम में यह गाना रिकॉर्ड किया था, ताकि आवाज में गूंज का प्रभाव लाया जा सके।





