बोकारो में गोलीकांड: फल विक्रेता को घायल करने वाले निकले बिहार पुलिस के अधिकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः शेखर

बोकारो (झारखंड) – झारखंड के बोकारो में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फल विक्रेता को गोली लगने की घटना में कोई अपराधी नहीं बल्कि बिहार पुलिस की टीम ही शामिल निकली। यह टीम एक फरार प्रेमी युगल की तलाश में बोकारो पहुंची थी।

घटना उस समय घटी जब बिहार के पटना जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी युगल को खोजने के लिए पुलिस की एक टीम लोकेशन के आधार पर बोकारो के सेक्टर-4 पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय फल विक्रेता विवेक कुमार साव से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल ने विवेक के मोबाइल का इस्तेमाल किसी परिचित से संपर्क करने के लिए किया था।

पूछताछ के दौरान अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पास के एक मेडिकल सेंटर के पास छोड़कर टीम वहां से फरार हो गई। स्थानीय दवा दुकानदार की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और विवेक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो पुलिस हरकत में आई और भाग रही टीम के बारे में कोडरमा पुलिस को सूचना दी गई। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमो चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार लोगों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए लोगों में एक एएसआई रैंक का अधिकारी, दो सिपाही, युवती का पिता और भाई शामिल हैं। कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने सभी से पूछताछ की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, विवेक को गोली लगने के बाद टीम के सदस्य घबरा गए और उसी से अस्पताल का रास्ता पूछने लगे। विवेक ने बीजीएच अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन पुलिस टीम उसे वहां न ले जाकर भवानी मेडिकल के पास छोड़ कर भाग गई।

महिलाओं द्वारा कानूनों के दुरुपयोग का शिकार हुए 23,000 पुरुष, PAURUSH ने बताया संघर्ष….यह भी पढ़े

NadiJodoYojana : मध्यप्रदेश में सिंचाई क्रांति, नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर

NadiJodoYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र

Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Madhya Pradesh : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से

Gas Supply Crisis : मसूरी में गैस संकट पर हंगामा, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Gas Supply Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन,

Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थानीय

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने