,

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, हवाई अड्डे और अन्य लंबित मुद्दों पर की चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: शेखर, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

बोकारो: बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से उनके कुशक रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर जिले की कई प्रमुख जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर बोकारो हवाई अड्डे के शीघ्र संचालन की मांग को प्रमुखता से उठाया।

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर हुई दूरभाष पर बातचीत

बैठक के दौरान विधायक ने मंत्री को बताया कि बोकारो एयरपोर्ट का संचालन वर्षों से अटका हुआ है, जबकि यह पूरे क्षेत्र की जरूरत बन चुका है। इस पर मंत्री कुमारस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी ऑपरेशनल शुल्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि बोकारो हवाई अड्डा जल्द ही जनता के उपयोग के लिए खोला जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

बोकारो स्टील प्लांट से जुड़ी समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा

विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं को सामने रखा:

  1. स्थायी रोजगार: विस्थापित परिवारों के युवाओं और अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जाए।
  2. शहीद परिजन की नियुक्ति: विस्थापन आंदोलन में शहीद प्रेम महतो के परिजन को स्थायी नौकरी दी जाए।
  3. ESIC अस्पताल: ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण में भूमि शुल्क की समस्या को शीघ्र सुलझाकर काम को धरातल पर लाया जाए।
  4. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं: ग्रैच्युटी भुगतान और क्वार्टर इविक्शन नोटिस को रद्द करने पर गंभीर चर्चा हुई।
  5. एरियर भुगतान: कर्मचारियों के 49 माह के बकाया एरियर का भुगतान किया जाए।
  6. दिवंगत कर्मचारियों के परिवार: मृतक कर्मचारियों के परिजनों की क्वार्टर से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए।
  7. सेक्टर-12 के क्वार्टर: पुराने जर्जर क्वार्टरों को तोड़ने के बजाय मरम्मत कर रहने योग्य बनाया जाए।
  8. इंडस्ट्रियल पार्क: औद्योगिक पार्क निर्माण के लिए सेल से ज़मीन की एनओसी देने की मांग।

जनहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर प्रयास जारी: विधायक

विधायक श्वेता सिंह ने बैठक के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता की मांगों को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करेगी। उन्होंने कहा, “जनता के हित में हमारा प्रयास निरंतर जारी है, और हमें विश्वास है कि जल्द ही बोकारोवासियों को सकारात्मक खबरें मिलेंगी।”

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस