,

Bokaro : धर्मांतरण का आरोप, चास के भवानीपुर में विहिप की कार्रवाई, कथित धर्म परिवर्तन रोका गया

Report By; Sanjeev Kumar,Edit by: Priyanshi Soni

Bokaro: बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में धर्मांतरण का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि ईसा मसीह के जन्मदिवस के मौके पर बाहर से आए कुछ लोगों ने टेंट लगाकर गरीब हरिजन परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

Bokaro: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विश्व हिंदू परिषद

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण की गतिविधियों का विरोध किया। इस दौरान धर्म परिवर्तन कर रही एक महिला और बाहर से आई एक अन्य महिला लोगों से उलझ पड़ी।

प्रतिमा देवी,आरोपी

हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार

जैसे ही विहिप कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र हुए, बाहर से आए लोग मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, एक महिला वहीं मौजूद रही, जिसे लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

सूचना मिलने पर चास मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और मौजूद महिला को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घरों पर बनाए गए क्रॉस के निशान

जहां कथित रूप से धर्मांतरण कराया जा रहा था, उस इलाके के कई घरों पर काले रंग से क्रॉस का निशान बना पाया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

विहिप का आरोप: लालच देकर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन

विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का कहना है कि भोले-भाले सनातनी हिंदुओं को पैसे और सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यह समाज और हिंदू धर्म दोनों के लिए खतरा है।

एक महीने में दसवीं बार पहुंची विहिप

विहिप नेताओं के अनुसार, बीते एक महीने में धर्मांतरण के मामलों को लेकर वे करीब दस बार इस थाने में शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थिति पर नजर बनाए प्रशासन

फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण