,

Bokaro: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का धरना

Bokaro: BJP's protest regarding municipal elections

Report- Sanjeev Kumar

Bokaro: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग की। भाजपा ने स्पष्ट रूप से ईवीएम मशीन के माध्यम से और दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग रखी।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और चास क्षेत्र के आम लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक अमर बाउरी और बिरंचि नारायण ने भी धरने में शिरकत की और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार स्वयं दो बार ईवीएम के माध्यम से सत्ता में आई है, लेकिन अब उसे ईवीएम पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं कराए गए, जिससे नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अब सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कर रही है, ताकि अधिकारियों के माध्यम से नगर निकायों पर कब्जा जमाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने का उद्देश्य निष्पक्षता को प्रभावित करना है।

नेताओं ने दो टूक कहा कि भाजपा की मांग है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हों और ईवीएम का इस्तेमाल किया जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके। साथ ही, जीतने वाले उम्मीदवार पार्टी और जनता दोनों के प्रति जवाबदेह रहें।

धरना के माध्यम से भाजपा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास