,

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 67 उम्मीदवारों के नाम आए सामने

J&K assembly elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार रात 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को टिकट बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। श्रुति की मां किरण चौधरी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा में आने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। 2019 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से किरण चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। श्रुति चौधरी 2009 के लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से जीत दर्ज की थी।
CM खट्टर ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “आज 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से लड़ेंगे और सभी की सीटें तय कर दी गई है। कल से नामांकन शुरू है और 5-12 तारीख तक सभी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी 22-23 सीटे और बची हुई हैं जल्द ही 1-2 दिन में उसकी सूची जारी की जाएगी।”
उन्होंने ने आगे कहा, ” मुझे लगता है कि उस समय हमारे एथलीट राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए थे। आज उसका पटाक्षेप हो रहा है वही लोग कांग्रेस से टिकट के लिए गुहार लगा रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरा मामला राजनीतिक था…”

5 अक्टूबर को होना है मतदान

बता दें हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी।कांग्रेस यहां आप से गठबंधन की रणनीति बना रही है जबकि कांग्रेस में अंदरूनी तौर पर इसका विरोध है। राहुल गांधी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबन्धन के लिए अड़े हुए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…