,

Korba News: कटघोरा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या, IG ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image
bjp-leader-akshay-garg-murder-katghora-korba

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

Korba News: कटघोरा में भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। घटना थाना कटघोरा क्षेत्र के ग्राम केशलपुर की है, जहां सुबह के समय सड़क निर्माण साइट पर अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Korba News: रंजिश या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा—कई एंगल से जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा या अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Korba News: भाजपा नेता की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, मौके पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और साइबर टीम मौजूद रही। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की