BJP Appointment Controversy: भाजपा नियुक्ति विवाद, कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल होने से मचा बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BJP Appointment Controversy: BJP appointment controversy, inclusion of names of Congress leaders creates ruckus

BJP Appointment Controversy: देवरबीजा भाजपा मंडल की सूची से बढ़ा राजनीतिक तापमान

BJP Appointment Controversy: बेमेतरा जिले के देवरबीजा भाजपा मंडल में जारी नई कार्यकारिणी सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू के हस्ताक्षर से जारी यह सूची जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सूची में कुछ ऐसे नाम शामिल हैं, जो क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस नेताओं के रूप में जाने जाते हैं। इससे न केवल राजनीतिक माहौल गरमा गया है, बल्कि संबंधित नेताओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

देवरबीजा भाजपा मंडल द्वारा जारी इस सूची ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम चिखला के सक्रिय कांग्रेसी नेता होरीलाल वर्मा को ‘सह-कोषाध्यक्ष’ पद पर नियुक्त दिखाया गया है, जबकि वे स्वयं को कांग्रेस का निष्ठावान पदाधिकारी बताते हैं।

BJP Appointment Controversy: कांग्रेस नेता का विरोध, मानहानि की चेतावनी

BJP Appointment Controversy: कांग्रेसी नेता होरीलाल वर्मा ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली।

उनके अनुसार, “मैं कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य हूं। मेरी बिना सहमति के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मेरा नाम अपनी कार्यकारिणी सूची में शामिल कर दिया, जिससे क्षेत्र में मेरी छवि धूमिल हो रही है। यह पूरी तरह से निंदनीय है।”

होरीलाल वर्मा ने इसे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया है। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वे मानहानि का कानूनी सहारा लेने को मजबूर होंगे।

READ ALSO: JANTA DARSHAN : जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी

इस पूरे घटनाक्रम ने देवरबीजा क्षेत्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और अब सभी की नजरें भाजपा मंडल की ओर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना