,

अनूपपुर: कटरा बंदर पिंजरे में कैद, 15 लोगों को किया घायल, वन विभाग ने दबोचा

bizuri-railway-station-bandar-aankh-dahshat-rescue-anuppur

रिपोर्टर: पुनीत सेन, एडिट- विजय नंदन

अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर पिछले 20 दिनों से एक बड़ा और एक छोटा बंदर दहशत फैलाए हुए थे। यह बंदर अब तक 15–20 लोगों को घायल कर चुका था। स्वदेश न्यूज़ में खबर आने के बाद रेलवे और वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.

अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर पिछले 20 दिनों से एक बड़ा और एक छोटा बंदर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। कर्मचारियों के अनुसार, दोनों बंदर अब तक लगभग 15–20 लोगों को काट या खरोंच कर घायल कर चुके थे, जिससे स्टेशन पर दहशत का माहौल था।

स्वदेश न्यूज़ चैनल ने इस मामले को प्रमुखता से प्रसारित किया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने सज्ञान लेते हुए स्टेशन परिसर में विशेष जाली लगवाई और बंदरों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। आखिरकार, वन विभाग की मदद से दोनों बंदर सुरक्षित रूप से पकड़ लिए गए।

बिजुरी वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों बंदरों को दूर के जंगल में छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पर सामान्य स्थिति लौट आई है और कर्मचारी व यात्री राहत की सांस ले रहे हैं।

वन विभाग कर्मचारी

“हमने रेलवे प्रशासन के सहयोग से बंदरों को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। अब स्टेशन पर माहौल सामान्य है।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…