Birthday Celebration: धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बना वसु श्रीवास्तव 14वां जन्मदिन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Birthday Celebration: वसु श्रीवास्तव का 14वां जन्मदिन बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें वसु ने स्वयं आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

Birthday Celebration: शिव मंदिर में विधिवत पूजन और हवन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे शिव मंदिर में विधिवत पूजन और हवन से हुआ। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित दीपक जी के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।

Birthday Celebration: परिजन, मित्र और गणमान्य अतिथियों ने वसु को आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु, परिजन और मित्र उपस्थित रहे। वसु की ताई जी और हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. इंदिरा जी ने उन्हें उपहार और मिठाई देकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही अभ्युदय भारद्वाज और राजेश रैना एडवोकेट ने भी वसु को उपहार देकर स्नेह व्यक्त किया।

Birthday Celebration

Birthday Celebration: संतों का विशेष स्वागत और आशीर्वाद

श्री चित्रगुप्त अखाड़ा से पधारे महामंडलेश्वर तरासुत मनु जी महाराज और अन्य संतों का विशेष स्वागत किया गया। सभी संतों ने वसु को आशीर्वाद प्रदान किया।

Birthday Celebration: गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

अतिथियों में बृजपाल राठी, गौरव राठी, अमित नागर, रणवीर चौधरी, लक्ष्मी सिंह (UP पुलिस अधिकारी), राजेंद्र सिंह मुरथलिया, नरेश सैनी, रणविजय, कुलदीप श्रीवास्तव, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वसु को उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Birthday Celebration: परिवार और मित्रों ने भी दी बधाई

परिवार की ओर से बड़ी बुआ विमला श्रीवास्तव, फूफा अरुण श्रीवास्तव, चंदन, बहन अनन्या, रूबी, मृत्युंजय, विसु, अमन श्रीवास्तव सहित समस्त परिजन उपस्थित रहे। वसु के मित्र तरुण और कवांश ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।

मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

कार्यक्रम में विश्व विख्यात जादूगर सज्जन अग्रवाल ने जादू कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सभी अचंभित रह गए। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सज्जन अग्रवाल का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अलावा संगीत कार्यक्रम और शेरो-शायरी तुकबंदी ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का संदेश

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन भारतीय सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप पूजन, हवन, दीप प्रज्वलन और प्रसाद वितरण के साथ मनाए जाने चाहिए, जिससे बच्चों में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।

भंडारे के साथ हुआ समारोह का समापन

समारोह के अंत में सभी अतिथियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था श्री विकास जैन और उनकी टीम द्वारा की गई। वसु के पिता विनय श्रीवास्तव जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पारिवारिक स्नेह और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बन गया, जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए और वसु के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की गईं।

READ ALSO: IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का कल होगा फिटनेस टेस्ट, भारत-पाक मैच से पहले बढ़ीं वापसी की उम्मीद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

Story of Valentine’s Day: सेंट वैलेंटाइन की शहादत और प्यार के दिन की कहानी

Story of Valentine’s Day: भारत समेत दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस

Madhya Pradesh में बजट सत्र से पहले बड़ा IAS फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: वैलेंटाइन डे पर 33

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 16 फरवरी के बाद

Horoscope: 14-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल... Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में