,

Barabanki बाराबंकी में गैंगवार: हाईवे पर सरेराह फायरिंग, मुख्तार के करीबी अधिवक्ता बॉबी किडवाई की गोलियों से भूनकर हत्या

Barabanki

Report: Rashid

Barabanki । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और चर्चित नाम शोएब किडवाई उर्फ ‘बॉबी’ की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई। इस खूनी खेल से पूरा इलाका दहल उठा है और हाईवे पर घंटों सनसनी फैली रही।

15 राउंड फायरिंग और कार को घेरकर बोला धावा

Barabanki जानकारी के अनुसार, शोएब किडवाई अपनी बलीनो कार से लखनऊ की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वे असेनी मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। सूत्रों के मुताबिक, शूटरों ने करीब 15 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कार के भीतर ही बॉबी किडवाई को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गोलियों से छलनी होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर सड़क खून से लथपथ मिली और कार के शीशे चकनाचूर हो गए।

मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक जांच

Barabanki हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस भीषण हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली पुलिस के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से अब तक पांच से अधिक खोखे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर सवाल और गैंगवार की आशंका

Barabanki मृतक शोएब किडवाई उर्फ बॉबी को मुख्तार अंसारी का करीबी और ‘शार्प शूटर’ के रूप में जाना जाता था, जिस कारण इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश या बड़े गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हाईवे जैसी सार्वजनिक और व्यस्त जगह पर सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस के सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और पुलिस की कई टीमें शूटरों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Read this: Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…