By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > CGPSC EXAM 2026: परीक्षार्थियों को कलेक्टर ने दिए टिप्स, भानुप्रतापपुर में मार्गदर्शन सत्र आयोजित
छत्तीसगढ

CGPSC EXAM 2026: परीक्षार्थियों को कलेक्टर ने दिए टिप्स, भानुप्रतापपुर में मार्गदर्शन सत्र आयोजित

Swadesh News
Last updated: February 13, 2026 7:46 pm
By Swadesh News
Share
5 Min Read
CGPSC EXAM 2026
CGPSC EXAM 2026
SHARE

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह

Contents
CGPSC EXAM 2026 : परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचेCGPSC EXAM 2026 : 85 प्रतिशत प्रश्न हल करने का लक्ष्यCGPSC EXAM 2026 : प्रीलिम्स के बाद भी मिलेगा मार्गदर्शनRead More : गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धियों और कार्ययोजना का खाका

CGPSC EXAM 2026 : भानुप्रतापपुर, आगामी CGPSC परीक्षा को लेकर कांकेर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। भानुप्रतापपुर स्थित मावामोदुल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीर सागर ने अभ्यर्थियों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का तनाव न लें और शांत मन व आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें।

CGPSC EXAM 2026

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से सलाह दी कि परीक्षा से ठीक पहले कोई नई पुस्तक या नया विषय पढ़ने का प्रयास न करें। जिन विषयों की पहले से तैयारी की है, उन्हीं की पुनरावृत्ति करें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और संतुलित मन से दी गई परीक्षा ही सफलता की कुंजी है।

CGPSC EXAM 2026

CGPSC EXAM 2026 : परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचे

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस बाबा साहेब प्रतीक ने भी विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की जल्दबाजी या घबराहट से बचा जा सके।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि प्रवेश पत्र, पेन तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज एक दिन पहले ही व्यवस्थित कर लें। परीक्षा के दिन अनावश्यक तनाव से बचने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में पूरी कर लेना बेहतर रहता है। इससे परीक्षा कक्ष में व्यर्थ के तनाव से बचा जा सकता है। परीक्षा कक्ष में स्थिर मन स्थिति के साथ आनसर सीट को भरे, हड़बड़ी बिलकुल ना करें। यही वो समय होता है जब आपको एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना है।

CGPSC EXAM 2026 : 85 प्रतिशत प्रश्न हल करने का लक्ष्य

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने परीक्षार्थियों को रणनीतिक तरीके से प्रश्न हल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम से कम 85 प्रतिशत प्रश्न हल करने का लक्ष्य रखें, लेकिन तुक्का लगाने से बचें। हर प्रश्न का सही जवाब ही लिखें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत उत्तर देने से नकारात्मक अंकन के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर उत्तर देना ही बेहतर रणनीति है।

CGPSC EXAM 2026

CGPSC EXAM 2026 : प्रीलिम्स के बाद भी मिलेगा मार्गदर्शन

कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीर सागर ने बताया कि CGPSC EXAM 2026 प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा आगे विशेष मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मार्गदर्शन कार्यक्रम से परीक्षार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों।

CGPSC EXAM 2026 : इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम परीक्षार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अक्सर अभ्यर्थी मानसिक दबाव, असमंजस और आत्मविश्वास की कमी का सामना करते हैं। ऐसे आयोजनों में जब अनुभवी अधिकारी अपने व्यक्तिगत अनुभव और रणनीति साझा करते हैं, तो छात्रों को सही दिशा मिलती है। उन्हें यह समझ आता है कि परीक्षा में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि समय प्रबंधन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

CGPSC EXAM 2026 : इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने, नकारात्मक अंकन से बचने और अंतिम समय में नई सामग्री न पढ़ने जैसी व्यावहारिक सलाह सीधे तौर पर उनके प्रदर्शन को बेहतर बना सकती है। सामूहिक सत्र से यह भी एहसास होता है कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि एक प्रतिस्पर्धी लेकिन प्रेरणादायक वातावरण का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर, ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास बढ़ाने और तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read More : गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धियों और कार्ययोजना का खाका

TAGGED:CGPSCCGPSC EXAM 2026Hindi NewsipsTODAY NEWSUPSCआईएएस-आईपीएसकलेक्टर नीलेश महादेवकांकेरछत्तीसगढ़परीक्षा पर चर्चाप्रशासनप्रशिक्षु आईपीएस बाबा साहेब प्रतीकभानुप्रतापपुरयूपीएससी परीक्षाविद्यार्थी
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सांकेतिक चित्र।
देश- विदेश

Destination Tripura Business Conclave 2026 : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026’ में निवेशकों को त्रिपुरा की अपार संभावनाओं से जुड़ने का दिया आह्वान

By Ajay Nigam, Input Editor
पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत की जीडीपी वृद्धि दर में कमी और बढ़ती महंगाई को दर्शाता सांकेतिक चित्र।
Pin Postस्वदेश एजेंडा

West Asia Crisis Impact : पश्चिम एशिया संकट, महंगाई की समस्या विकट, भारत की जीडीपी ग्रोथ कम रहने का अनुमान !

By Rakhi Verma Executive Editor
Bareilly Delhi Lucknow Highway Bus Acciden
उत्तर प्रदेश

Bareilly Delhi Lucknow Highway Bus Acciden: बरेली हाईवे पर ‘मौत का मोड़’: 15 फीट गहरी खाई में पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार; मासूम समेत 40 से अधिक यात्री घायल

By Yoganand Shrivastava
Promotion in MP: हाईकोर्ट से सरकार को राहत, प्रमोशन प्रक्रिया जारी; सपाक्स ने खोला मोर्चा
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

MP Promotion Reservation : सपाक्स ने सरकार पर साधा निशाना, HC का प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक से इनकार

By Pramod Shrivastav Editorial Head

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?