2 Years Achievements : गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धियों और कार्ययोजना का खाका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
2 Years Achievements

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर

2 Years Achievements : रायपुर, प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। इस दौरान गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री ने बताया कि इंटीग्रेटेड सिस्टम का काम पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही सभी जिलों में लागू किया जाएगा। साथ ही ई-साक्ष्य के लिए अलग सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि हुई है। राज्य में STF का गठन भी किया गया है।

2 Years Achievements : गौ-तस्करी और NDPS पर सख्ती

गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में गौवंश तस्करी के 405 प्रकरण दर्ज किए गए। 61 वाहनों की नीलामी की गई और 18 आदतन तस्करों को निगरानी में रखा गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

NDPS के 16 मामलों में करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम की गई। वर्ष 2025 में 45 हजार किलो गांजा नष्ट किया गया।

2 Years Achievements : साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई

साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए 10 नए थाने स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2025 में 45 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी राशि होल्ड की गई और 23 हजार सिम कार्ड ब्लॉक कराए गए।

ऑनलाइन सट्टा एप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 400 साइट्स को बैन करने के लिए पत्र लिखा गया, जिनमें से 300 एप्स बैन हो चुके हैं। महादेव सट्टा एप से जुड़ी 35 साइट्स भी बंद कराई गई हैं।

2 Years Achievements : नक्सलवाद के खिलाफ तेज अभियान

गृहमंत्री ने कहा कि मार्च तक प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है और बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू करने के प्रयास जारी हैं।

मुठभेड़ों में 2024 में 10, 2025 में 20 और इस वर्ष दो माह में 5 एके-47 बरामद किए गए। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से 2025 में 26 एके-47 हथियार मिले। पिछले तीन वर्षों में 1100 हथियार बरामद किए गए हैं। 532 नक्सली मारे गए, 2004 गिरफ्तार किए गए और 2700 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है और अपराध व नक्सलवाद के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

read more : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया