The 50 Reality Show में प्रिंस-अरबाज की लड़ाई, होस्ट ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The 50 Reality Show

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

The 50 Reality Show: रियालिटी शो ‘द 50‘ अपने शुरुआती एपिसोड से ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो का अनोखा कॉन्सेप्ट, रोमांचक टास्क और अप्रत्याशित ट्विस्ट इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में शो के दो कंटेस्टेंट्स प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के बीच झगड़े का दृश्य सामने आया है। इस झगड़े के बाद कथित रूप से होस्ट ‘लायन’ ने अरबाज को शो से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है।

The 50 Reality Show

The 50 Reality Show: अरबाज और प्रिंस के बीच बढ़ा तनाव

अरबाज पटेल ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ एंट्री ली थी। सूत्रों के अनुसार, निक्की कुछ समय के लिए शो से बाहर रहने के बाद वापसी कर चुकी हैं। उनकी वापसी के बाद अरबाज और प्रिंस के बीच तनाव बढ़ गया। निक्की ने बताया कि प्रिंस ने उन्हें बॉडी शेमिंग किया, जिससे अरबाज गुस्से में आ गए और प्रिंस से भिड़ गए। इस झगड़े ने शो के वातावरण को काफी गर्मा दिया।

The 50 Reality Show: निक्की के दावे ने भड़काई आग

निक्की तंबोली के इस दावे के बाद प्रिंस और अरबाज के बीच तीखी बहस हुई। खबरों के अनुसार, झगड़े के दौरान अरबाज आपा खो बैठे और कथित रूप से शारीरिक हिंसा पर उतर आए। कहा जा रहा है कि इस दौरान अरबाज ने प्रिंस को थप्पड़ मारा, जिससे शो के नो वॉयलेंस नियम का उल्लंघन हुआ। इस घटना के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरबाज को शो से बाहर किया जा सकता है।

The 50 Reality Show: शो में झगड़े का नतीजा

सूत्रों के मुताबिक, शो के होस्ट ‘द लायन’ ने इस गहमासान के बाद अरबाज को शो छोड़ने का निर्देश दिया। इससे शो में अरबाज का सफर अचानक समाप्त हो गया। हालांकि, इस घटना की वास्तविकता और आगे का नतीजा केवल अपकमिंग एपिसोड के टेलीकास्ट होने पर ही सामने आएगा। सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के झगड़े वाले एपिसोड को लेकर दर्शकों की चर्चा तेज है। लोग जानने को उत्सुक हैं कि इस झगड़े का अंत क्या होगा।

READ ALSO: IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का कल होगा फिटनेस टेस्ट, भारत-पाक मैच से पहले बढ़ीं वापसी की उम्मीदें

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार