,

बिलासपुर: घरेलू विवाद में पत्नी का गला घोंटकर हत्या, आरोपी मिथुन मेहर गिरफ्तार

बिलासपुर: घरेलू विवाद में पत्नी का गला घोंटकर हत्या, आरोपी मिथुन मेहर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मिथुन मेहर नामक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सीमा मेहर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया।

पहले भी करता था मारपीट

जानकारी के अनुसार, आरोपी मिथुन मेहर का अपनी पत्नी सीमा से अक्सर विवाद होता था। वह पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते दोनों के बीच तनाव चल रहा था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि मिथुन ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मिथुन मेहर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की तहकीकात की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

मृतका सीमा मेहर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…