Bijapur news: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur news naxali encounter

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा

Bijapur news: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती इलाके के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में अब तक हथियारों के साथ एक माओवादी का शव बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आदवाड़ा–कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बीजापुर द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

Bijapur news: हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। मौके से .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य भी जब्त किया गया है।

Bijapur news: मारे गए माओवादी की पहचान

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान फगनू माड़वी (उम्र 35 वर्ष) निवासी गोरना, थाना बीजापुर, के रूप में हुई है। वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं।

जनवरी 2025 से अब तक का सरेंडर का आंकड़ा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

  • इन आत्मसमर्पणों में शामिल हैं.
  • इनामी कैडर नक्सली
  • महिला माओवादी
  • स्थानीय मिलिशिया सदस्य
  • एरिया कमेटी और प्लाटून स्तर के कैडर
  • अलग-अलग तिथियों में हुए इन आत्मसमर्पणों के पीछे मुख्य कारण रहे—
  • सुरक्षा बलों का लगातार दबाव
  • जंगलों में भोजन, इलाज और सुरक्षा की कमी
  • संगठन के भीतर शोषण और भेदभाव
  • सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति
  • शिक्षा, रोजगार और मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा

पुलिस का फोकस

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही, नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवाद, पुनर्वास और सामाजिक योजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी माओवादियों के आत्मसमर्पण की संभावना है, जिससे जिले में शांति और विकास का रास्ता और मजबूत होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime