बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर नई खींचतान, पप्पू यादव का बयान बढ़ा रहा है तेजस्वी की मुश्किलें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bihar-chunav-mahagathbandhan-cm-face-pappu-yadav

by: vijay nadnan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर असहमति तेज़ होती दिख रही है। राजद जहां लगातार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की बात कर रहा है, वहीं कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) चुनाव बाद का रास्ता सुझा रहे हैं।

पप्पू यादव बोले – जीत के बाद विधायक दल करेगा फैसला

मोतिहारी में मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद विधायकों की राय से होना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक होनी है।
हाल ही में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव खुद को सीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करते नज़र आए थे।

कांग्रेस के सम्मान पर सख़्त रुख

पप्पू यादव ने टिकट बंटवारे और कांग्रेस की सीट मांग को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। टिकट उन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलेगा जिनकी विचारधारा व जमीनी पकड़ मज़बूत है।

महागठबंधन में बढ़ रही पेचीदगी

जानकारों के मुताबिक, मुख्यमंत्री चेहरे और सीट बंटवारे को लेकर जारी मतभेद महागठबंधन की चुनावी रणनीति पर असर डाल सकते हैं। राजद जहां अकेले अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी और गरिमा की बात कर रही है।
पप्पू यादव के इस बयान से संकेत मिलता है कि तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से नेता मानने का रास्ता आसान नहीं होगा और इससे सीट बंटवारे की प्रक्रिया और भी जटिल हो सकती है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित