बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, मैदान में दोनों डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Assembly Elections 2025: BJP releases first list of 71 candidates, both deputy CMs in fray

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

इन नेताओं को मिला टिकट
पहली सूची में कई वरिष्ठ और वर्तमान मंत्रियों को भी जगह दी गई है। इनमें मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, संजय सरावगी और डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।

  • भाजपा ने इस बार अपनी पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है।
  • इनमें
  • रेणु देवी (बेतिया)
  • गायत्री देवी (परिहार)
  • देवंती यादव (नरपतगंज)
  • स्वीटी सिंह (किशनगंज)
  • निशा सिंह (प्राणपुर)
  • कविता देवी (कोढ़ा)
  • रमा निषाद (औराई)
  • अरुणा देवी (वारिसलीगंज)
  • श्रेयसी सिंह (जमुई) शामिल हैं।
  • इस बार 101 सीटों पर उतरेगी भाजपा

राज्य में भाजपा कुल 101 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में 9 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।