Bihar Assembly Election 2025: NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, कल दिल्ली से होगा बड़ा ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Assembly Election 2025: Consensus reached on seat-sharing in NDA, major announcement to be made from Delhi tomorrow

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और अब सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान शनिवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली में किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में होगी बैठक, तय होगा अंतिम फार्मूला

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने एनडीए की कोर बैठक बुलाकर सभी सहयोगी दलों से सीटों पर सहमति ले ली है। शनिवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं की अहम बैठक होगी, जिसके बाद सीटों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। बीजेपी, गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, सीट शेयरिंग की प्रक्रिया की अगुवाई कर रही है, और उसने छोटे सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से चली आ रही बातचीत के बाद अब सभी दल साझा फार्मूले पर राजी हो गए हैं।

nda

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा,कल होगा खुलासा

गठबंधन के सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों पर मुख्य सहमति बन चुकी है। वहीं, एलजेपी (रामविलास) को करीब 25 से 26 सीटें, हम पार्टी (जीतन राम मांझी) को 7 से 8 सीटें और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) को 5 से 6 सीटें मिलने की संभावना है।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा शनिवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

एनडीए इस ऐलान के ज़रिए यह दिखाना चाहता है कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल सम्मानजनक हिस्सेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। बीजेपी सूत्रों ने बताया, “यह सीट शेयरिंग सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि सम्मान और सहयोग की भावना का फार्मूला है। ऐसा माना जा रहा है कि सीटों के ऐलान के साथ ही एनडीए अपना पहला संयुक्त प्रचार अभियान भी शुरू कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन और जनसुराज की तैयारियों पर भी एनडीए के बड़े नेता पलटवार करने की रणनीति बना रहे हैं।

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप