झारखंड की 10 बड़ी खबरें:  24 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें:  24 अक्टूबर 2025

झारखंड में आज अपराध, हादसे, त्योहार की तैयारियों और प्रशासनिक कार्रवाई के कई मामले सामने आए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में अफीम तस्करी से लेकर सड़क हादसे, हत्या और चोरी के मामले प्रकाश में आए। इसके साथ ही जमशेदपुर और रांची में त्योहार और मौसम से जुड़ी तैयारियों का क्रम जारी है। पढ़िए आज की ताज़ा खबरें:

1. झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला
राज्य के कई हिस्सों में 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

2. हजारीबाग में 2.7 किलो अफीम जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने छड़वा डैम के पास से अफीम तस्करों को दबोचा। अफीम की खेप लुधियाना भेजी जाने वाली थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

3. सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
पलामू में एक हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

4. गिरिडीह में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
गिरिडीह में एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीन युवक घायल हुए, जिनमें से एक को रेफर किया गया। पिकअप चालक मौके से फरार है।

5. गोड्डा में दामाद ने सास की हत्या की
गोड्डा में एक दामाद अपनी सास को गला रेतकर मार डाला। आरोप है कि पत्नी के छोड़कर जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ।

6. दो शातिर चोर गिरफ्तार, छह चोरी कांडों का खुलासा
धनबाद पुलिस ने बलियापुर क्षेत्र में दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात और सामान बरामद किया गया।

7. हजारीबाग में 4 साल के लापता बच्चे का शव मिला
हजारीबाग में चार साल के बच्चे का शव कार के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया। हत्या की आशंका जताई जा रही है और एक व्यक्ति हिरासत में है।

8. जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी शुरू
जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति ने 1100 व्रतधारियों के लिए नि:शुल्क पूजन सामग्री की व्यवस्था की है। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

9. हजारीबाग में नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद
परिजनों ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई। ससुराल पक्ष फरार बताया गया है।

10. गुमला के चैनपुर CHC में अवैध वसूली पर कार्रवाई
गुमला के चैनपुर CHC में एंबुलेंस चालक को बर्खास्त और नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG