आंध्रप्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, 11 से ज्यादा की मौत, कई झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आंध्रप्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, 11 से ज्यादा की मौत, कई झुलसे

कुरनूल (आंध्रप्रदेश): आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 40 यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस आग की लपटों में घिर गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी और वह बस के नीचे फंस गई। टक्कर के बाद चिंगारी उठी और देखते ही देखते बस में आग लग गई।

बचाव कार्य जारी, कई यात्री झुलसे

कुरनूल पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि बस में सवार लगभग 40 यात्रियों में से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से कई को गंभीर झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटिल ने कहा, “यह एसी वोल्वो बस थी, इसलिए यात्रियों को बाहर निकलने में मुश्किल हुई। जिन्होंने खिड़की तोड़ ली, वे अपनी जान बचाने में सफल रहे।”

मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक, दी मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, “कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए इस भीषण बस हादसे की खबर से मैं स्तब्ध हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देगी।”

जगनमोहन रेड्डी ने भी जताया दुख
विपक्ष के नेता और वाईएसआरसीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी हादसे को “बेहद दर्दनाक” बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रेड्डी ने राज्य सरकार से घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की।

संभावना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई यात्रियों के झुलसने की खबर आई है। हादसे के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Mussoorie- देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर

Report by: Sunil Sonker Mussoorie: मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने SRH को 47 रन से हराया, क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान

Pankaj Tripathi ने सुनाया संघर्ष का दौर, बोले- दिल्ली आकर लगा था बड़ा कल्चरल झटका

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले दो

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भोपाल में बकरीद की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार कल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और