कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tragic road accident in Kaushambi: Bike collides with divider

मामा-भांजे की मौके पर मौत

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मंझनपुर के बबुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ जब दोनों किसी काम से समदा की ओर जा रहे थे।

हादसे में मृतकों की पहचान सूर्यकान्त सेन (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय निरंजन लाल निवासी कादिराबाद, थाना मंझनपुर तथा उनके भांजे विकास (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल निवासी अलवारा, थाना महेवाघाट के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचते ही फूट-फूटकर रो पड़े।

जानकारी के अनुसार मृतक सूर्यकान्त सेन दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था और दीपावली के मौके पर अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह किसी जरूरी काम से मंझनपुर गया था, जहां उसने अपने भांजे विकास को भी बुलाया था। दोनों रात में कादिराबाद लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

मंझनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवारों की पहचान सूर्यकान्त सेन और विकास के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना