Reporter: Himanshu patel, Edit By: Mohit Jain
नवा रायपुर में मेला स्थल तैयार, लाखों लोगों की बैठने की क्षमता
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर राज्योत्सव मेला स्थल तैयार किया गया है। यहां लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शामिल होंगे समारोह में
1 नवंबर को राज्योत्सव के शुभारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेगे। वहीं 5 नवंबर को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों ने बढ़ाई सतर्कता, मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे स्थल का
प्रदेश के सभी अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मेला स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ ही देर में मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।





