,

एमपी मौसम अपडेट: 9 जिलों में बारिश; जानिए किन जिलों में होगी बरसात

एमपी मौसम अपडेट: 9 जिलों में बारिश; जानिए किन जिलों में होगी बरसात

देश के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) का असर अब मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 9 जिलों- धार, सतना, अशोकनगर, छतरपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर-पूर्व हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर अगले 24 घंटे से ही एमपी में दिखाई देगा, लेकिन 25, 26 और 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Bhopal Madhya Pradesh Monsoon again active Meteorological Department issued  heavy rain warning ANN | MP Rain: मध्य प्रदेश में फिर शुरु हुआ बारिश का  सिलसिला, मौसम विभाग ने इस दिन तक के

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

शुक्रवार (24 अक्टूबर) को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।

गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 32 डिग्री और ग्वालियर में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में दिन के पारे में कमी आई है।

नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Winter knocks in MP mercury drops below 9 degrees these are the coldest and  hottest areas एमपी में सर्दी की दस्तक, पारा लुढ़ककर पहुंचा 9 डिग्री के  नीचे; ये हैं सबसे ठंडे

मौसम विभाग ने आगामी सर्दियों को लेकर भी महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो जनवरी तक रहेगा और इस बार फरवरी तक भी ठंड का असर रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सर्दियों के मौसम में 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड का एहसास हो सकता है। आईएमडी ने जल्द ही ला-नीना परिस्थितियां विकसित होने की पुष्टि की है, जिससे सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश और उत्तरी-पश्चिमी भारत में अधिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आने की संभावना है।

मानसून की ‘हैप्पी एंडिंग’

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। इस साल 16 जून को एंट्री करने वाला मानसून कुल 3 महीने 28 दिन तक एक्टिव रहा। प्रदेश में मानसून की ‘हैप्पी एंडिंग’ रही, जहां मानसून सीजन में 106% के अनुमान के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। गुना (65.7 इंच) सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला रहा। हालांकि, शाजापुर जिले में कोटे की 81.1% बारिश ही हुई, जिसे ‘भारी कमी’ की कैटेगरी में रखा गया है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…