प्रयागराज में पत्रकार एल.एन. सिंह की चाकू से नृशंस हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Journalist L.N. Singh brutally stabbed to death in Prayagraj

प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. सिंह की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10 बजे के बाद की बताई जा रही है। मृतक एल.एन. सिंह एक निजी समाचार चैनल से जुड़े हुए थे और लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एल.एन. सिंह पर करीब 20 से 25 बार धारदार हथियार से वार किए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सिविल लाइंस थाना पुलिस ने स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गहरी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

एल.एन. सिंह मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज में लंबे समय से रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी के रिश्तेदार थे। कुछ समय पहले उनका किसी से विवाद हुआ था, जिसे लेकर पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पत्रकार की इस नृशंस हत्या से शहर के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रवींद्र कुमार की हत्या के बाद यह दूसरा बड़ा मामला सामने आने से पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला