ग्वालियर में सूने घर से 45 लाख का सोना चोरी,CCTV में दो संदिग्ध दिखे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में सूने घर से 45 लाख का सोना चोरी,CCTV में दो संदिग्ध दिखे

CCTV में दिखे संदिग्ध, पोस्ट ऑफिस एसपीएम का परिवार दिवाली मनाने गया था

ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के शॉर्टिंग पोस्टमैन (SPM) बसंत भारद्वाज के घर से चोरों ने 38 तोला सोना, 150 ग्राम चांदी और नकद समेत लगभग 45 लाख रुपए की चोरी कर ली। यह घटना तब हुई जब पूरा परिवार दीपावली मनाने दतिया गया था। चोरी का पता परिवार के घर लौटने पर चला।

चोरी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:32 बजे हुई। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थाटीपुर थाना के टीआई विपेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश जारी है।

लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ी गई

एसपीएम बसंत भारद्वाज का घर अटल पार्क के पास है। परिवार दीपावली मनाने दतिया के सेवढ़ा गांव गया था। घर में लॉकिंग सिस्टम होने के बावजूद चोरों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली। घर में सामान बिखरा मिला।

चोरी का विवरण

बसंत भारद्वाज ने बताया कि चोरी गए गहनों में दो बड़े हार, एक रानी हार, दो मंगलसूत्र, सोने की कंठी, 12 चूड़ियां, छह अंगूठियां, दो बेंदा, सोने की चेन, दो छोटे मंगलसूत्र, दो जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी झुमकी, पांच मोहर और बच्चे की जंजीर शामिल हैं। साथ ही तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी पैर पोस, दो जोड़ी बिछिया, दो चांदी की अंगूठी और 55 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV फुटेज में दो संदिग्ध

फरियादी ने बताया कि चोर अलमारी में सबसे नीचे रखा सोना देखकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। CCTV फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जो रात 2:32 बजे रास्ते से घर की ओर आए और कुछ देर रहने के बाद चले गए। पुलिस ने घटना स्थल का फोरेंसिक जांच के लिए टीम भेजी है।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में