,

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में हो सकता है प्रीमियर

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का नया सीजन अक्टूबर 2026 के आखिर या नवंबर 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है। हालांकि, शो के मेकर्स या प्रसारणकर्ता की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रीमियर डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Bigg Boss 20: सलमान खान फिर बन सकते हैं होस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की शॉर्टलिस्टिंग, सेट डिजाइन और प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान सितंबर के अंत से शो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Bigg Boss 20: फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के हर नए सीजन की तरह इस बार भी संभावित कंटेस्टेंट्स और शो के फॉर्मेट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल मेकर्स ने प्रतियोगियों की सूची या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में फैंस आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के प्रसारण से जुड़ी अंतिम जानकारी मेकर्स द्वारा घोषित किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगी।