असम से एनडीए को बड़ी सफलता, राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गुवाहाटी , असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को एक बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। राज्य से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कणाद पुरकायस्थ और असम गण परिषद (AGP) के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। यह जानकारी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

विपक्ष ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी

चुनाव अधिकारी ने बताया कि विपक्षी दलों की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं दाखिल किया। गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी, लेकिन विपक्ष की ओर से मैदान में कोई नहीं उतरा। ऐसे में दोनों एनडीए उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

पुरकायस्थ पहली बार, बैश्य तीसरी बार राज्यसभा में

बीजेपी के कणाद पुरकायस्थ पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबींद्र पुरकायस्थ के पुत्र हैं तथा सिलचर से आते हैं। फिलहाल वे भाजपा की राज्य इकाई में सचिव पद पर कार्यरत हैं।

वहीं, एजीपी के नेता बीरेंद्र प्रसाद बैश्य पहले भी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और लोकसभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। इस बार वे तीसरी बार राज्यसभा की सीट पर पहुंचे हैं।

असम से कितने राज्यसभा सांसद होते हैं?

राज्यसभा में असम को कुल 7 सीटें मिली हुई हैं। इनमें से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टियां AGP और UPPPL के पास एक-एक सीट है। बची हुई एक सीट पर एक निर्दलीय सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस बार जिन दो सीटों पर चुनाव होने थे, वे बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और बीजेपी के रंजन दास का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई थीं। चुनाव की तिथि 19 जून तय की गई थी, लेकिन निर्विरोध चयन के चलते अब वोटिंग की जरूरत नहीं रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध