,

महाराष्ट्र में बड़ा फैसला: सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील का नाम अब ‘ईश्वरपुर’

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र: सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील का नाम बदलकर “ईश्वरपुर” कर दिया है। यह फैसला मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

स्थानीय जनता की लंबे समय से थी मांग

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “इस्लामपुर अब ईश्वरपुर कहलाएगा — यह ऐतिहासिक और जनभावनाओं का सम्मान करने वाला निर्णय है।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस नाम परिवर्तन को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

बावनकुले ने कहा कि स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से कई वर्षों से यह मांग उठाई जा रही थी। लोगों का कहना था कि नया नाम क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप होगा।

केंद्र और राज्य सरकार को दिया धन्यवाद

राजस्व मंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दी। उन्होंने कहा,

“यह निर्णय जनता की भावनाओं का सम्मान करता है। इस परिवर्तन के लिए जिन्होंने लगातार प्रयास किया, उन सभी नागरिकों को बधाई।”

बावनकुले ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…