Bhopal news:भोपाल में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, लिंक रोड-3 पर मचा हंगामा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal news: राजधानी भोपाल में एक बार फिर खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पंचशील नगर स्थित लिंक रोड नंबर तीन पर सप्रे संग्रहालय के सामने दिन के उजाले में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ई-रिक्शा चालकों को बनाया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवकों ने अचानक ई-रिक्शा चालकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चालकों के साथ मारपीट की और कई ई-रिक्शा के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, कुछ वाहनों को पलटकर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और पीड़ित चालकों से पूछताछ की।

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।