,

Bhopal News 16 January : स्वास्थ्य मानकों में सुधार की दोहरी रणनीति, इलाज भी, बीमारी से बचाव भी अहम : डिप्टी सीएम

Bhopal News 16 January

Bhopal News 16 January : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग अंतर्गत संचालित लेडी भोर शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवीनीकरण एवं सुसज्जिकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह केन्द्र सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मार्गरेट स्टॉट भोर के नाम पर स्थापित है तथा विगत 50 वर्षों से अधिक समय से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व-पश्चात देखभाल एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान कर रहा है। केन्द्र का नवीनीकरण स्व. डॉ. विनिता जैन की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा लगभग 20 लाख रुपये के आर्थिक सहयोग से किया गया। स्व. डॉ. विनिता जैन ने इस केन्द्र में लगभग 30 वर्षों तक समर्पित सेवाएं दी थीं। यह योगदान उनके पति डॉ. एस.सी. जैन एवं परिजनों द्वारा प्रदान किया गया।

Bhopal News 16 January उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए क्यूरेटिव स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रिवेंटिव मेडिकल केयर अहम है। इस दिशा में लेडी भोर शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र ने वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इस संस्थान को और सुदृढ़ एवं सशक्त किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. एस.सी. जैन का समाज सेवा के कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Bhopal News 16 January

Bhopal News 16 January उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केन्द्र का अवलोकन कर कार्य की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाने में इस प्रकार की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केन्द्र में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की पदस्थापना की जाएगी, जिससे आमजन को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ. सुनीत टंडन सहित गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक, एलुमनाई सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी जानिए : mp news : केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे ₹4,400 करोड़ के 8 नेशनल प्रोजेक्ट का लोकार्पण–शिलान्यास

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास