Bhiwani News: भिवानी के सुधीर तंवर को मिला बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर का सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
sudhir tanwar swadesh news

रिपोर्ट- जगबीर दुग्गल

Bhiwani News: भिवानी के सुधीर तंवर की उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। हाल ही में आयोजित बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया-सीजन 6 के मंच पर सुधीर तंवर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और रचनात्मकता के लिए बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्टूडियो 19 फिल्म्स द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। सुधीर तंवर की इस उपलब्धि पर शनिवार को स्थानीय बड़ चौक पर उनका अभिनंदन किया गया। सुधीर तंवर को यह सम्मान उनके द्वारा समाज, विशेषकर युवाओं और किसानों के बीच किए गए असाधारण कार्यों के लिए दिया गया है।

Bhiwani News: सुधीर तंवर की उपलब्धि हजारों युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा का स्रोत : राकेश बेनिवाल

Bhiwani News: अवार्ड प्राप्त करने के बाद भिवानी पहुंचे सुधीर तंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राकेश बेनिवाल, विनीत पिलानिया व सुरेंद्र वर्मा तथा देश के अन्नदाताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पदवी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनका हमेशा से यह मानना रहा है कि भारत की असली पहचान उसकी मिट्टी और संस्कृति में है। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर उनका प्रयास रहेगा कि वे ग्लैमर और मनोरंजन के इस बड़े मंच का उपयोग युवाओं को ऑर्गेनिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए करें। तंवर ने कहा कि आज के दौर में स्वस्थ जीवन के लिए जैविक उत्पाद अपनाना समय की मांग है। किसान युवा क्लब के माध्यम से वे अब और अधिक ऊर्जा के साथ किसानों को रसायनों को त्यागकर जैविक उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक करेंगे, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। जब युवा इस मुहिम से जुड़ेंगे, तभी देश का स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित होगा।

वही सुधीर तंवर की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए राकेश बेनिवाल, विनीत पिलानिया व सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया जैसे प्रतिष्ठित मंच पर किसान हित की सोच रखने वाले व्यक्ति को बॉलीवुड मिस्टर ब्रांड एंबेसडर बनना इस बात का प्रमाण है कि अब मनोरंजन जगत भी ग्रामीण भारत और कृषि सुधारों की ओर ध्यान दे रहा है। सुधीर तंवर की यह उपलब्धि निश्चित रूप से देश के हजारों युवाओं के लिए स्वस्थ रहने की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों