,

bhiwadi chemical factory fire : राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की मौत

bhiwadi chemical factory fire

राजस्थान – भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग में झुलसकर 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे।

bhiwadi chemical factory fire : डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। गश्त कर रही पुलिस टीम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खुशखेड़ा और रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

bhiwadi chemical factory fire :शव बुरी तरह झुलसे, पहचान में दिक्कत

आग इतनी भीषण थी कि कई मजदूरों के शव पूरी तरह जल गए। कुछ स्थानों पर केवल कंकाल ही बचे मिले। रेस्क्यू टीम को फैक्ट्री परिसर में शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जिन्हें पॉलीथीन में एकत्र किया गया। शवों की हालत गंभीर रूप से झुलसी होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

bhiwadi chemical factory fire :पटाखा निर्माण की भी आशंका

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखा निर्माण भी किया जा रहा था। अंदर से पटाखों से संबंधित सामग्री भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर एडीएम, एएसपी, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और हालात की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी जानिए : KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: Travis Head का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 356 रन

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे

Bilaspur Family Dispute: कलेक्टर के सामने सड़क पर भिड़ीं ननद-भाभी, रोते रहे मासूम बच्चे; वीडियो वायरल

Bilaspur Family Dispute: बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय के सामने उस समय हंगामा